राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब विभिन्न शासकीय योजना और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत ब्यावरा में एक बगिया मां के नाम योजना की समीक्षा के दौरान सहायक लेखा अधिकारी भानु प्रताप सिंह खींची मनरेगा के विरुद्ध सेवा समाप्ति के निर्देश दिए।