भीतरघात से हारे तस्लीम, कार्रवाई की मांग आरसी प्रसाद नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम अंसारी की करारी हार के बाद पार्टी में घमासान मच गया है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता डॉ. आरसी मेहता ने खुले शब्दों में कहा कि "यह हार जनता ने नहीं, पार्टी के भीतर बैठे गद्दारों ने दिलाई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में गुटबाजी है।