चंदौली: बुझारत की मड़ई पर विवाहिता की फांसी से मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, तीन गिरफ्तार
चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बुझारत की मड़ई में शुक्रवार शाम विवाहिता वर्षा यादव की फांसी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।