गोपालगंज: विजयीपुर: कोरिया चोरी कांड के घटनास्थल का एसपी विनय तिवारी ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरिया में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने विजयीपुर थाना कांड संख्या-142/26, के घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा विजयीपुर थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए मामले के शीघ्र उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों