इकौना: राप्ती पुल के पास से मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद
राप्ती पुल के पास से मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया है, गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य गौतम, रोहित कश्यप व सूर्यभान यादव शामिल हैं।फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।