घोड़ाडोंगरी: सारनी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की गर्लफ्रेंड के घर वालों ने की पिटाई, पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पिटाई कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। सारनी पुलिस ने घायल युवक का शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए सौरभ साहू के साथ गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पिटाई कर दी।