बारुन: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, चार दोस्तों पर जानलेवा हमले का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज
बारुण थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पहचान मितु पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर सुनियोजित साजिश के तहत जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जीरो एफआईआर के माध्यम से संबंधित थाने को भेज दिया