मुज़फ्फरनगर: चरथवाल में नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर किया था अपहरण, 15 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक प्रशान्त कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को जनता इंटर कॉलेज, बाढ के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।