मीरगंज: पंद्रह करोड़ की परियोजना से क्षेत्र को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ, सिंधौली नरखेड़ा पुल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
मीरगंज क्षेत्र में विकास कार्यों की नई गति देते हुए बुधवार को शाम के 6:00 बजे सिंधौली नरखेडा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर बनने वाले सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने विधि विधान के साथ किया