शाहबाद: सिकंदरपुर कल्लू मोहल्ले में कोर्ट के बेदखली ऑर्डर पर पुलिस की मौजूदगी में गिराया गया मकान, जाति धर्म की राजनीति शुरू
कोर्ट से बेदखली ऑर्डर आने के बाद अवैध रूप से स्टेशन के समक्ष बना मकान पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से गिराया गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद गिराए गए मकान को लेकर राजनीति के प्रारंभ कर दी गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू मोहल्ले में बरूआ बाजार निवासी रिजवान खान एडवोकेट ने संतराम को रहने के लिए जमीन दी थी।