मुंगेर: घर के पीछे मिट्टी में गाड़कर छिपाई गई 38 लीटर विदेशी शराब बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
Munger, Munger | Jun 6, 2026 बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। इसी कड़ी में जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के पीछे मिट्टी में गाड़कर छिपाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के फरीदपुर व