कदवा: निस्ता पहुंचे विधायक, ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत
Kadwa, Katihar | Jun 11, 2025 कदवा विधानसभा सभा क्षेत्र से विधायक डॉ० शकील अहमद खान बुधवार को शाम चार निस्ता पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय जन समस्याओं से अवगत हुए इस दौरान विधायक डॉ० शकील अहमद खान से स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क,नाला,बिजली सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिसको लेकर विधायक ने संबंधित पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।