गुलाना: सलसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जनरेटर-आर्मेचर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना सलसलाई पुलिस ने कुएं से जनरेटर, आर्मेचर व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 95000 रुपये कीमत का चोरी गया मशरूका भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को 4 बजे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।