सिवनी: बारापत्थर में ज़मीन की रकम के लिए रिश्तेदारों का सड़क पर हंगामा, मामला कोतवाली थाने पहुंचा
Seoni, Seoni | May 13, 2026 सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में जमीन बिकने के बाद हिस्से की रकम नहीं मिलने पर रिश्तेदारों के बीच जमकर विवाद हो गया। बुधवार को कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में मामला कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर जांच के बाद मामले का निराकरण किया गया।