किशनगंज: तेज आंधी और बारिश से कस्बाथाना में हुआ नुकसान, कई जगह उड़े टीन-टप्पर
कस्बाथाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के कारण कई मकानों और दुकानों के टीन-टप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। आंधी के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। इसके बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।