शुजालपुर: शुजालपुर मंडी के नीमेश्वर महादेव मंदिर से अज्ञात चोरों ने दान पेटी चुराई
शुजालपुर मंडी के पोस्ट ऑफिस परिसर स्थित नीमेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी हुई। अज्ञात बदमाश मंदिर के गेट का नकूचा तोड़कर अंदर घुसे और दीवार में लगी दानपेटी उखाड़कर ले गए। दानपेटी में अनुमानित 15 से 20 हजार रुपए थे।दानपेटी को प्लास्टिक की बोरी रखकर ले गए चोर।