खुरई: अम्बेडकर जयंती: कांग्रेस ने चौराहे पर, अधिवक्ताओं ने न्यायालय में और जनपद सभागार में जन अभियान परिषद ने मनाई
Khurai, Sagar | Apr 14, 2025 सोमवार को खुरई में अम्बेडकर जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस ने दोपहर लगभग 1.00 बजे अंबेडकर चौराहे पर जयंती मनाते हुए संविधान बचाने की शपथ ली। न्यायालय परिसर के बार रुम में अधिवक्ताओं ने मनाई जयंती, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान नहीं बनाया होता तो न्यायालय व अधिवक्ताओं का ऐसा स्वरूप नहीं होता।