खुरई: देहात थाना क्षेत्र के आसोली घाट में पेड़ से लटका मिला 6 दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Khurai, Sagar | Apr 13, 2025 रविवार सुबह लगभग 9 बजे असोली घाट गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही बरोदिया नौनगर चौकी प्रभारी मथुरा प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कौरासा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र पिता गोविंद कुर्मी के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।