खुरई: दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती, घायल निर्माण स्थल पर ईंटों की सप्लाई का काम करता है
Khurai, Sagar | Apr 13, 2025 रविवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई राहतगढ़ रोड पर ऑडिटोरियम के पास दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि घायल गजेंद्र प्रजापति अपने घर से एक निर्माण स्थल पर ईंटों की सप्लाई की बात करने गया था। घर लौटते समय उसके ही घर के पास रहने वाले एक नाबालिग ने सामने से बाइक मार दी। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।