खुरई: 134वीं अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, विशाल जुलूस निकाला गया, 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारे लगे
Khurai, Sagar | Apr 14, 2025 सोमवार को खुरई में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती । इस अवसर पर शाम लगभग 4 बजे अम्बेडकर चौराहे से निकला विशाल जुलूस जिसमें हजारों लोग हुए शामिल। जुलूस में डीजे बैंड ढोल नगाड़ों के साथ सभी लोग नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस का दर्जनों स्थानों पर किया गया स्वागत। भाजपा नेता अभिराज सिंह ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।