शिवपुरी: अमोलपठा चौकी क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत, 21 दिन पहले बड़े भाई की भी हुई थी मौत
शिवपुरी जिला के अमोलपठा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरेंद्र लोधी पुत्र हरपाल लोधी घर में बिजली नहीं आने पर खेत में तार देखने गया था। इसी दौरान तार चेक करते समय उसे करंट लग गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।