हरिद्वार में लक्जरी बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर 6 और 7 जून को चलाए गए विशेष सघन प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग ने 45 लक्जरी एवं यात्री बसों के चालान किए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 6 बसों को सीज कर दिया।
साथ ही 5 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है। अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, जीपीएस, सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।