Public App Logo
Profile Picture

swatantraawaz24x7

@swatantraawaz24x7
172Followers
0Following
आज UGC रोलबैक सामान्य वर्ग द्वारा विशाल जन सभा ग्राम रानी माजरा हरिद्वार में  आयोजन किया गया है। Ugc Rollback Haridwar  UGC
तीन शातिर लुटेरे गिऱफ्तार,लूटी गई नगदी बरामद। 

रानीपुर । कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 सितंबर की रात को हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है।
 12 सितंबर की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार  निवासी महादेवपुरम सिडकुल से सेक्टर-4 चौक से आगे केवी0 स्कूल को जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा चालक एवं रिक्शा में पहले से बैठे 02 अन्य व्यक्तियो ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डरा धमकाकर की गई लूट की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम ने कल रात गश्त एवं चैकिंग के दौरान लीडो क्लब को जाने वाले कच्चे रास्ते में एकान्त स्थान में खडे एक ई-रिक्शा में बैठे 03 संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10000/- रूपये नगदी, युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लोहे का फर्सा, एक लोहे का एंगल व चमडे के जुते बरामद हुए। 
सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध ने बताया कि वह अक्सर रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है। 

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। पकड़े गए आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल,विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल, आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल का चालान कर दिया गया है।
80वें स्वतंत्रता दिवस की कुछ खास झलकियां|
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में संचालित सभी मदिरा दुकानों एवं संबंधित लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
          जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में आबकारी अनुज्ञापनों हेतु सामान्य शर्तों के नियम 13(बी) 2 के प्रावधानों के अनुसार 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में स्थित समस्त विदेशी/देशी मदिरा की दुकाने, डिपार्टमेंटल स्टोर, (एफ.एल.-5डी.एस), गोदाम (एफ.एल-2/ सी.एल-2),बार, (एफ.एल-6/7),एक दिवसीय बार अनुज्ञापन, (एफ.एल-11), (एफ.एल.एम-3) (बॉटलिंग प्लांट), एन.डी.एल.डी. एफ एल- 39/40/41/43 एम.ए.-4, स्प्रिट के थोक व फुटकर बिक्री अनुज्ञापन (एफ एल - 16 व  एफ एल -17) भाग अनुज्ञापन (आई डी -15/16), सैन्य कैंटीनों (एफ एल -9 /9ए) डिनेचर्ड स्प्रिट, स्पेशल डिनेचर्ड स्प्रिट, आसवनी, बुव्ररी इत्यादि समस्त आबकारी अनुज्ञापन/समस्त अनुज्ञापन  जिसमें स्प्रिट अथवा मादक पदार्थ का उपयोग होता हो को मदिरा की  बिक्री परिवहन एवं उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बंद किया जाता है।
       आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में संचालित सभी अनुज्ञापनों को बंदी दिवस के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित/व्यवस्थित राजस्व में किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति/छूट देय नहीं होगी।
               जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी तथा जिला आबकारी अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश का कहर : चमोली में नीति घाटी का तमक नाला उफान पर,भारी नुकसान की आशंका। निचले नदी तट क्षेत्रों में अलर्ट जारी।
उत्तराखण्ड: केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा के पास गधेरा उफान पर आया, रास्ते पर आया मलबा ।
उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड से जहां कोरोना के लौटने की खबर आ रही है। यहाँ नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार संक्रमित महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है। जांच के दौरान लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और उनकी निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
नगरासू गुरुद्वारा विवाद में गुरुद्वारे की छत पर डटे पांचों निहंग सिख आखिरकार मान गए हैं। आज पंजाब से पहुंचे निहंग सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बातचीत की, जिसके बाद सभी निहंग छत से नीचे उतर आए और चार दिनों से जारी गतिरोध के बाद निहंग सिखों ने नगरासू गुरुद्वारा छोड़ दिया है।
दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर किसानों का जमावड़ा तेज हो गया है। पंजाब के पटियाला की ओर से बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पहुंचने लगे हैं। प्रस्तावित दिल्ली मार्च के तहत किसान आज राजधानी की ओर कूच करेंगे। किसानों की भारी मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
दिल्ली : पुलिस ने कॉकरोचों पर बरसाए डंडे, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें मौके की तस्वीरें।
हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 334A के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर हरिद्वार और लक्सर तहसील के 23 गांवों में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार प्रभावित गांवों की कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री और भूमि की प्रकृति (Land Use) में परिवर्तन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगा।
नगरासू गुरुद्वारा विवाद में गुरुद्वारे की छत पर डटे पांचों निहंग सिख आखिरकार मान गए हैं। आज पंजाब से पहुंचे निहंग सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बातचीत की, जिसके बाद सभी निहंग छत से नीचे उतर आए और चार दिनों से जारी गतिरोध के बाद निहंग सिखों ने नगरासू गुरुद्वारा छोड़ दिया है।
देहरादून पुलिस विभाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून पुलिस कप्तान प्रेमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में 7 निरीक्षकों समेत पांच कोतवाली प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें कोतवाली डोईवाला, ऋषिकेश, कोतवाली नगर, रायवाला और कोतवाली डालनवाला शामिल है। आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ऋषिकेश। लग्जरी छोड़ घाट किनारे जमीन पर सो रहे सुनील ग्रोवर ने नहीं की स्टेट्स की परवाह। इसमें उनकी सादगी नजर आई।

स्टार कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनका हंबल नेचर लोगों के बीच हिट है। सुनील ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है इसमें वो घाट किनारे जमीन पर सोए हुए दिखते हैं। 

उन्होंने अपने स्टार स्टेट्स की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। एक्टर ने वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा- तारे जमीन पर। बैकग्राउंड में महाकाल का गाना बज रहा है. यूजर्स ने जय महाकाल के नारे लगाए हैं।
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत मिली है। देहरादून की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों के आधार पर जमानत मंजूर की है। न्यायालय के आदेश के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जमानत मिलने के बावजूद सुरेश राठौर को जेल से बाहर आने में लगभग तीन दिन का समय लग सकता है, क्योंकि जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। अदालत के आदेश के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की जमानत को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, मामले की आगामी सुनवाई निर्धारित तिथि पर जारी रहेगी। फिलहाल कोर्ट से राहत मिलने के बाद सुरेश राठौर को बड़ी कानूनी राहत मिली है और उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बैरागीवाला विवाद और हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 जेल भेजे गए।

सहसपुर के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। सहसपुर पुलिस ने मु.अ.स.- 134/2026 के तहत नामजद एक और आरोपी 'इन्तजार पुत्र जमील' (उम्र 32 वर्ष) को तिमली गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्दोवाला जिला कारागार भेज दिया गया है।

बता दें कि 13 जून को दो पक्षों में हुए इस विवाद में घायल विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज और इम्तियाज समेत 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीमें घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
बोर्ड की बैठक में करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया

हरिद्वार। बादशाहपुर में किसान सेवा सहकारी समिति में बोर्ड की बैठक में सहकारी समिति की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। बोर्ड की ओर से डीएम और सीएम से शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया।

बुधवार को बैठक में सभापति ज्योति चौहान ने मोहम्मदपुर कुन्हारी में सहकारी समिति की दो बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला उठाया।

बीस साल पहले बादशाहपुर सहकारी समिति की ओर से मोहम्मदपुर कुन्हारी में हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे दो बीघा भूमि खरीदी गई थी। यहां भूमि के भाव बढ़ने से जो अब करोड़ों मूल्य की है। जिस पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बैठक में सभापति ज्योति चौहान व डायरेक्टरों ने सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर अभी तक सहकारिता विभाग के अधिकारी चुप क्यों है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री व डीएम सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।

बैठक में सहकारी समिति के सचिव विपीन कुमार चौहान ने बताया कि सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। बैठक में सहकारी समिति के सचिव विपीन कुमार चौहान, सभापति ज्योति चौहान, उप सभापति सविता देवी, डायरेक्टर इंद्रेश कुमार, संदीप कुमार, समीना, भजन सिंह, ऋषिपाल, अमरदीप, राहुल आदि शामिल रहे है।
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर आने वाले यात्रियों को तिलक लगाने वाली लड़कियां आपस में लड़ रही है।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब। 

गंगा स्नान के लिए हर की पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 
मेले के सुरक्षित संचालन हेतु जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद ।
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड की राजनीति में नई पार्टी की एंट्री!

हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा ने नई राजनीतिक पार्टी "जन निर्माण पार्टी" के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों के अनुसार, 21 जून 2026 (रविवार) सुबह 10 बजे हरिद्वार के होटल रेजेंटा ऑर्को में पार्टी के औपचारिक घोषणा समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पोस्टर में "जन परिवर्तन से जन निर्माण" का नारा दिया गया है और सोनिया शर्मा को पार्टी का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। राजनीतिक जानकार इसे उत्तराखंड की राजनीति में एक नए विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

अब सभी की नजरें 21 जून पर टिकी हैं, जब पार्टी के उद्देश्य, संगठन और आगामी रणनीति का औपचारिक ऐलान हो सकता है।

आपकी राय में क्या जन निर्माण पार्टी उत्तराखंड की राजनीति में नया बदलाव ला पाएगी?
 आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन। उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह मैक्स साकेत अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन। उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह मैक्स साकेत अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज,ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी। 

लक्सर। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायघाटी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।
         निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायघाटी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
         जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लक्सर। हरिद्वार के लक्सर-रुड़की हाईवे पर खनन वाहन और बस की आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ट्रक। डॉशनी मंदिर के पास हुए हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

हादसे के बाद सड़क पर खनन सामग्री फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज,ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी। 

लक्सर। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायघाटी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।
         निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायघाटी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
         जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।