कायमगंज: गांव रोशनाबाद निवासी बाइक सवार युवक अज्ञात कार की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के गांव रोशनाबाद निवासी 22 वर्षीय रॉबिन यादव पुत्र शिवनंदन यादव की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक रॉबिन को लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक रॉबिन यादव को लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के रेफर कर दिया गया।