गुना नगर: कलेक्ट्रेट में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मास्टर वॉलिंटियर का हुआ प्रशिक्षण, कलेक्टर हुए शामिल कहा, बदलाव लाना जरूरी
गुना कलेक्ट्रेट में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 18 जून को जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित किया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल शामिल हुए कहा, नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नही बल्कि सामाजिक आंदोलन है। पूरे समाज की भागीदारी और समाज में नशे के खिलाफ सामाजिक डर पैदा करना जरूरी है। तभी बदलाव आएगा।