बेहट: बेहट हेल्पडेस्क टीम ने पीड़ित को ऑनलाइन धोखाधड़ी में ₹48,900 की धनराशि वापस कराई
कोतवाली बेहट की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने धोखाधड़ी का शिकार प्रवीण खातून पत्नी तौकीर आलम की 48900 रुपए की धनराशि वापस कराई - प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दिखित ने बताया कि 9 मई को कोतवाली क्षेत्र के गांव रीढी ताजपुरा निवासी प्रवीण खातून ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके यूको बैंक खाते से साइबर ठगों ने 48900 रुपए निकाल लिए -