परबत्ता: जितिया पर्व को लेकर अगुवानी गंगा घाट पर महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी
जितिया पर्व को लेकर शनिवार को परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार शाम करीब चार बजे बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचीं। महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने संतान की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। जितिया पर्व को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौ