सूरजपुर: रेण नदी में डूबने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत, बच्चों को बचाने के लिए पिता ने नदी में कूदा
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर गांव में शनिवार सुबह रेण नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में विवेक कुमार सिंह (45), उनका बेटा अभिजीत सिंह (20) तथा बिहार के कटिहार निवासी सगे भाई गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (14) शामिल हैं। बताया गया कि दोनों भाई दशहरा मनाने अपनी मौसी के घर आए थे।