बोध गया: सद्गुरु के दौरे पर महाबोधि मंदिर में प्रवेश रोकने पर भिक्षु संघ ने जताई आपत्ति,कहा किया गया अपमान
Bodh Gaya, Gaya | Jun 29, 2026 ईशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के महाबोधि मंदिर आगमन के दौरान बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने को लेकर अखिल भारतीय भिक्षु संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के राष्ट्रीय महासचिव भिक्षु बीबी थेरो ज्योति ने सोमवार की सुबह 11 बजे कहा कि सद्गुरु का बोधगया में स्वागत है।