आरोन: गुना जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन संपन्न, 8786 किसानों ने सरकार को बेचा गेहूं
Aron, Guna | May 28, 2026 गुना जिले में 28 मई 2026 को रवि उपार्जन वर्ष 2026 27 का उपार्जन कार्य पूरा हो गया। जिला जनसंपर्क विभाग ने बताया, जिले में 12356 किसानों ने स्लॉट बुक किए उनमें से 8786 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय किया। 28 मई तक 67816.78 मेट्रिक टन गेहूं खरीदा गया उपार्जित गेहूं की राशि 178.02 करोड़ में 137.45 करोड का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया जारी।