सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित, 43 शिकायतें आईं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते ह