जसवंतनगर: बलरई थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को बलरई मार्ग से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कृपाल सिंह ने बताया है कि बलरई थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी नितिन कुमार निवासी महामई को बलरई मार्ग से गिरफ्तार किया है इसके अलावा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।