बागबाहरा: बागबाहरा तहसील के विभिन्न गांव में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण
बागबाहरा तहसील के विभिन्न गांव में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिविर लगाकर , ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने अपनी समस्याओं को लेकर , राजस्व अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर आवेदन प्रस्तुत किया है । वही प्राप्त आवेदनों पर राजस्व अधिकारियों ने निराकरण किया है ।