राजनगर: केन नदी में आदिवासियों का अनोखा सत्याग्रह, अर्धनग्न प्रदर्शन से बढ़ी प्रशासन की चिंता, नौवें दिन भी काम बंद
बमीठा थाना क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बन रहे बांध के विरोध में आदिवासियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे आंदोलन नौवें दिन भी जारी रहा और निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए अर्धनग्न होकर अपने शरीर पर मिट्टी लपेटकर केन नदी में उतरकर सत्याग्रह किया।आंदोलन