इटावा: भरथना इलाके में तेरहवीं भोज तैयार कर रहे हलवाई और कर्मचारियों पर पलटी दीवार, चौबिया निवासी महिला की मौत, 9 घायल
Etawah, Etawah | Apr 6, 2026 भरथना क्षेत्र के अंतर्गत झिदूआ गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में खाना बना रहे हलवाई और कर्मचियों के ऊपर पक्की बाउंड्री गिर जाने से नीचे बैठे पूडी सेक रही 65 वर्षीय मुन्नी देवी निवासी चौबिया की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।