थानेसर: पिहोवा: व्यापारी से फिरौती और हत्या मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार
CIA लाडवा की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत व्यापारी सुमीत बंसल वासी पिहोवा से फिरौती मांगने व फिरौती का पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला करके व्यापारी के भाई की हत्या मामले के दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी अमन उर्फ़ नाथी वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया है।