हुसैनाबाद: डांडिया उत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक
हुसैनाबाद। मां शिवकुमारी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री मां बाल विकास विद्यालय के होलैया रोड स्थित शाखा परिसर में शुक्रवार को डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी