मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। मृतक इसलेटी कलर का लोअर पैंट पहना हुआ है और सफेद रंग का हाफ शर्ट हाथ में घड़ी लगाया है और कपड़े का जुता पहना हुआ है पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमहाउस भेज दिया।