मधेपुरा: प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की लूट, मत्स्य विभाग द्वारा दफनाने के बाद भी लोग उखाड़ ले गए
बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की लूट मच गई। मत्स्य विभाग और पुलिस टीम ने करीब चार लाख रुपए मूल्य की तीन टन प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त कर डीएम आवास के पीछे गुमटी नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया था। लेकिन टीम के जाते ही गड्ढा से मछली निकालने के लिए लूट मच गई। जैसे ही अधिकारी वहां से लौटे, लोग कुदाल, बोरा भरकर घर ले गए।