ऊना: पीपलू मेला अव्यवस्थाओं के घेरे में, कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी संकट पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कवंर ने दिया अल्टीमेटम
तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला अव्यवस्थाओं का शिकार रहा। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को ऊना से जारी बयान में मेले में फैली अव्यवस्थाओं पर तीखा सवाल उठाया और इसे राजनीतिक लाभ का जरिया बनाने का आरोप लगाया। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में जारी पेयजल संकट अगर एक सप्ताह में खत्म नहीं हुआ तो भाजपा विशाल जन आंदोलन करेगी।