पीरो में तरारी विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। विशाल प्रशांत के समर्थक झंडे और बैनर लेकर नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में नामांकन वाली जगह पहुंचे।