पूरनपुर: गैरतपुर जप्ती में गन्ना बीज जलाने और जमीन कब्जाने का आरोप, सीओ से की गई शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलई निवासी सर्वेश शुक्ला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर जबरन जमीन कब्जाने, गन्ना बीज जलाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गैरतपुर जप्ती स्थित उसकी कृषि भूमि पर कुछ लोग लंबे समय से कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। फसल में आग लगाने का भी आरोप।