पंचकूला: सेक्टर 16 अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा की पत्रकार वार्ता, अग्रोहा धाम टीले की खुदाई का किया स्वागत
सेक्टर 16 अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा एक पत्रकार वार्ता की गई। पत्रकार वार्ता में मेयर पंचकूला व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कुलभूषण गोयल ने सीएम हरियाणा के द्वारा अग्रोहा धाम के टीले की खुदाई करने के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम के टीले की खुदाई के लिए कमेटी बनाई है और इसको लेकर एमओयू साइन हुआ है।