अम्बाला: शंभू बॉर्डर से वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेडा की वीडियो वायरल–अंबाला के एसपी को चेतावनी दे रहे बोले पुलिस उन्हे तंग कर रही
Ambala, Ambala | Mar 24, 2024 आज शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा शहीदों का बलिदान दिवस मनाया गया।इस मौके पर युवा नेता नवदीप जलबेड़ा ने भी मंच से संबोधन दिया।नवदीप जलबेड़ा की आज एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें नवदीप अंबाला के एसपी को चेतावनी दे रहे हैं।नवदीप ने कहा कि पुलिस उन्हें घर और खेत में नही जाने दे रही।पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में है।पुलिस उसका पीछा कर रही है।