अम्बाला: कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, प्रभात फेरी निकाल कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमा पर चढ़ाया फूल
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 हरियाणा कांग्रेस मैनिफैस्टो कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों को नमन किया! इस दौरान जैन समेत सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि दीI साथ ही देश की आज़ादी के लिए दी गयी उनकी शहादत को भी याद कियाI इस दौरान प्रभातफेरी भी निकाली गई।