अम्बाला: थाना महेश नगर में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 थाना महेश नगर क्षेत्र के गांव मंगलई में खेत से तार और मोटर का स्टार्टर चोरी करने के मामले में सीआईए 1 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत किसान ने 13 अप्रैल 2023 को दर्ज करवाई थी।