अम्बाला: अंबाला में होली की धूम, अलग तरीकों की पिचकारी बनी आकर्षण का केंद्र
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 26 मार्च को रंगो का त्यौहार होली है, त्योहार की रौनक अभी से अंबाला के बाजारों में देखने को मिल रही है। अंबाला के बाजार पूरी तरह सज चुके है,जगह जगह रंगो के स्टॉल लगे हुए है। इस बार रंग पॉपर्स, नए तरीके की पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वही आम जनता में भी त्योहार को लेकर काफी उत्साह है।