राठ: पठनऊ इलाके में अलग बिजली कनेक्शन को लेकर बेवा महिला से विवाद, देवर पर गाली-गलौज व धमकी का आरोप
Rath, Hamirpur | Apr 28, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के पठनऊ मोहल्ला स्थित पुरानी जीआरवी के पास रहने वाली एक बेवा महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद करने का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।