शाहजहांपुर: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शाहजहांपुर पहुंचे, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों से की मुलाकात
दरअसल केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उनका पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर आए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।