कुंडा: भारतीय किसान यूनियन ने मंडलायुक्त कार्यालय कमिश्नरी के बाहर एसडीएम कुंडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों की समस्याओ को अनदेखी करने पर मंडलायुक्त कार्यालय कमिश्नरी में एकत्रित किसानों ने एसडीएम कुंडा और डीएम प्रतापगढ़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान मण्डलायुक्त को ज्ञापन देकर किसानो की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपील किया।